वाल्मीकि सेना मार्शल कॉम व समस्त वाल्मीकि समाज द्वारा 5 अक्टूबर से जारी काम बंद हड़ताल का सफलतम समापन आज 10 अक्टूबर को हुआ जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा निम्नलिखित मंगो पर सहमति जताई –
1-वेतन का भुगतान हर माह 1 से 10 तारीख के बीच किया जाएगा!
2-28 दिन में कार्यरत कर्मचारियों को PIC में विषय रख कर 30 दिन में कराया जाएगा व EPF का लाभ भी दिलाया जाएगा!
3-महिलाओ को कार्य पर लगाया जाने का विषय भी PIC में रख कर लगाया जाएगा!
4-कर्मचारियों को कार्य उपयोगी साधन भी उपलद्ध कराए जाएगे!
5-वर्षों से बंद हुए गेंहू लोन की भी स्वीकृति ले कर दिवाली पर उसका लाभ दिलाया जाएगा!
6-वर्ष में हर 3 माह में एक स्वास्थ शिविर समस्त कर्मचारियों के लगाया जा कर सभी का स्वास्थ परिक्षण कराया जाएगा!
7-इन 6 दिन की हड़ताल का किसी भी कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाएगा और न ही किसी कर्मचारी को उसके कार्य से इधर उधर किया जाएगा!
8-2020 से सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी /अवकाश की राशी का भुगतान जो की 3-4 माह में एक बार किश्त में किया जा रहा था उसे अब हर माह की किश्त में किया जाएगा!


0 Comments