अस्मिता 'खेलो इंडिया' , "खेल से ही है पहचान" वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में महिला प्रतिभा की खोज।
खाचरोद, भारत सरकार की खेलों इंडिया की प्रेरणादायी योजना की पहल के अंतर्गत, महिलाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना है, छोटे छोटे शहरों व गांवों से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने तथा नई खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने एवं आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया खेल का अयोजन किया गया। जीसके अन्तर्गत खाचरोद में अस्मिता भारोत्तोलन नगर टूर्नामेंट श्री राज राजेंद्र जयंतसेन विद्यापीठ, खेल परिसर खाचरौद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन हनुमान जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन के अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी उज्जैन ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष अश्विन डिंडोरकर, मंडल अध्यक्ष मनीषा शर्मा, अनिल वागरेचा, प्राचार्य श्रीमती वीना कुंदी, मध्य प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. शरद नागर, समाजसेवी राजेश राठौर, कबड्डी के राष्ट्रीय निर्णायक गणेश भदौरिया, पीटीआई राजेश जोशी एवं संजय शर्मा, समाजसेवी श्री राकेश द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री नितेश संगीतला वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभान सिंह देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रीय निर्णायकों के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उनके निष्पक्ष निर्णय एवं तकनीकी सहयोग से प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन कमल नंदवाना ने किया। अंत में आदित्य द्विवेदी ने सभी अतिथियों, आयोजकों, निर्णायकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो –


0 Comments