उज्जैन-जावरा रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, एक घायल


खाचरौद। उज्जैन-जावरा रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। श्मशान घाट के सामने तेज रफ्तार ट्राले और मोटरसाइकिल सवारों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उज्जैन की ओर से आ रहे दोपहिया वाहन सवार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया वाहन सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में सवारों के सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए वहां से गुजर रही 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल का उपचार जारी है। मृतक और घायल की पहचान की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

तेज रफ्तार बन रही हादसों का कारण

उज्जैन-जावरा रोड पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े वाहन कई स्थानों पर तेज रफ्तार से ग्रामीण बस्तियों के बीच से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हादसे के बाद ट्राला छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद ट्राला चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए ट्राले को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
Kamalpatel95

Journeyman

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
Poll
Voting to make decisions or determine opinions