कोलकाता, 8 मार्च 2026: खेल भावना को बढ़ावा देने और युवाओं, उद्यमियों तथा महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Velocity Ventures द्वारा Smash N Dash (SND) Cricket Tournament का सफल आयोजन किया गया। यह रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता Silver Spring Club में आयोजित हुई, जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।
इस टूर्नामेंट के संस्थापक Sumit Jerome Kataruka हैं, जबकि पूरे आयोजन का संचालन Nidhi Agarwal के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रमुख सहयोगियों का मिला समर्थन
इस क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में कई संस्थाओं और संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रमुख भागीदारों में SRG Group of Companies (श्रीकांत मुरारका, राहुल ड्रोलिया, गौतम चौधरी), Digital Growth Media (ज्योति सिंह), SnackEat (सोनम मन्ना), DJ Arsh (एमडी अरशद), Fly High Events (अजय मोहता), Be Clear (आयुष जैन), Signature Scene (समृद्धि गांगुली एवं वैशाली बागची) तथा Manipal Hospitals शामिल रहे।
सात टीमों ने लिया भाग
इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया, जिनमें
R Cubed (राजनी अग्रवाल)
KJ Warriors (कुशल जैन)
DDRB (देबेंद्र दास)
Sanchi's Parampara (सोनम श्रीवास्तव)
Unicorn Ninjas (नीना झुनझुनवाला एवं गरिमा अग्रवाल)
Marubozu (हृदम रॉय चौधरी एवं तिर्थंकर चक्रवर्ती)
Kyra Blasters (निधि राठी एवं शीतल अग्रवाल)
जैसी टीमें शामिल रहीं। इन टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद दिया।
खेल और मनोरंजन का अनोखा संगम
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट एक शानदार अनुभव साबित हुआ। खेल के साथ-साथ दर्शकों के लिए मनोरंजन और आकर्षक पुरस्कारों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
आयोजकों के अनुसार इस तरह के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि स्थानीय खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं।
Smash N Dash Cricket Tournament ने खेल, मनोरंजन और सामुदायिक सहभागिता का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कोलकाता में एक यादगार खेल आयोजन की छाप छोड़ी।
0 Comments