खाचरोद शासकीय विक्रम महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.लीला बामनिया की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर मार्गदर्शन स्थानीय उत्पाद के अंतर्गत जैविक खेती पर आयोजित किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.लीला बामनिया ने की उन्होंने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया! कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दयाराम धाकड़ (पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान संघ ) रहे! साथ ही आदित्य देवराज और अजय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे! दयाराम धाकड़ ने प्राचीन समय में खेती के विभिन्न तारीको पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने विभिन्न कालों में भारत में कृषि की स्थिति अनादि काल से लेकर वर्तमान तक कैसे रही उस पर प्रकाश डाला! साथ ही अल्बर्ट हावर्ड जिन्हें भारत मे जैविक खेती का जनक माना जाता है उनके पारंपरिक और प्राकृतिक फार्मूले के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी! उन्होंने वर्तमान में जो रासायनिक खेती की जा रही है उसके विभिन्न दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी! जैविक खेती से संबंधित विभिन्न विधियो की उदाहरण के माध्यम से जिनमे महाराष्ट्र के किसान नानाराम जी धाकड़ की जैविक खेती की विधि और घिनौदा की गिरधारी लाल की जैविक खेती की विभिन्न विधियो के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी श। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही!
फोटो


0 Comments