पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन (सत्र 2024–2026) का अधिवेशन "पारिजात" का आयोजन 10 जनवरी 2026 को बसेरा बैंक्विट में भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन का आतिथ्य कोलकाता शाखा द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्ष सरोज गर्ग, सचिव किरण सरावगी एवं कोषाध्यक्ष राज अग्रवाल की पूरी टीम ने मिलकर किया।
बैठक की शुरुआत बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप ढाक एवं नृत्य से अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन, तुलसी पूजन,ॐ एवं सम्मेलन प्रार्थना के माध्यम से आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जस्विता मिली। कोलकाता सृजन शाखा सदस्य अन्वी सोनी,दीपिका वर्मा एवं अंजू वर्मा द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई । मंचासिन कर सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों को दुप्पटा उड़ाया गया और मंत्र जाप मशीन उपहार स्वरूप दिया गया।
इस कार्यकारिणी की गरिमा को बढ़ाया संगठन की वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक पदाधिकारियों ने, जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं –राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू जी सरावगी , प्रदेश अध्यक्ष बिनीता अग्रवाल , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लाखोटिया , निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बबीता बगड़िया,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिमला डोकानिया प्रदेश सचिव कंचन ड्रोलिया , प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलू अग्रवाल, राष्ट्रीय नेत्र अंगदान प्रमुख रेणु अग्रवाल ,राष्ट्रीय संस्कार संस्कृति प्रमुख मधु सिंघानिया,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष में पुष्पा सिंघल ,सरोज लोधा,श्वेता टिबरेवाल अध्यक्ष,मंजू यादुका , उमा अग्रवाल की उपस्थिति रही। उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं सरिता सराफ के साथ ही संपूर्ण प्रांतीय कार्यकारिणी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन जोन 1प्रमुख मंजुश्री गुप्ता एवं नेत्र अंगदान प्रमुख पूनम अग्रवाल ने किया।
पारिजात की छांव तले सजा स्वागत का द्वार, सभी के आगमन से खिल उठे अपने संस्कार, सेवा बने पहचान,आप सभी के साथ से सार्थक हो अभियान ।स्वागत उद्बोधन द्वारा आतिथ्य शाखा कोलकाता अध्यक्ष सरोज गर्ग ने सभी का स्वागत किया।
प्रांतीय अध्यक्ष बिनीता अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा, बाल विकास, और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर सभी शाखाओं के कार्यों की सराहना किया। पारिजात फूल जैसे हमें जीवन की सुंदरता,प्रेम, शांति का संदेश देता है वैसे ही यह अधिवेशन सभी बहनों के साथ प्रेम और शांति को साझा करते हुए सकारात्मकता और नई दिशा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। सभी शाखा अध्यक्ष के सहयोग से बंगाल प्रदेश 99% आजीवन सदस्य वाला प्रदेश बना। इस सत्र में 6 नई शाखा खुली और 44 शाखा में 290 नए आजीवन सदस्य बने। प्रदेश सचिव कंचन ड्रोलिया ने बताते हुए कहा कि सात दिवसीय 108 श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सेवा कार्यों के साथ करवाया गया, भागवत राशि से एक कन्या विवाह में 50 हजार और जीव सेवा में 40 हजार की राशि एनिमल हॉस्पिटल में दी गई। सभी शाखा के द्वारा किए गए स्थाई कार्यों का उल्लेख किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने बताया कि 2 वर्ष के कार्यकाल में 7,57,1718 रुपया की राशि द्वारा सेवा कार्य किए गए। संगठन का हर रुपया संगठन के हित और विकास के लिए उपयोग में लाया जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को बैंकिंग कार्यों को सीखने पर जोर दिया।मारवाड़ी भाषा के विकास के लिए मातृशक्ति को अपने परिवार में अपनी भाषा बोलने की अपील की और भावी दिशा में ठोस योजनाओं की घोषणा की।प्री-वेडिंग शूट, अनावश्यक ड्रेस कोड, और मदिरापान जैसी कुरीतियों पर समाज में मातृशक्ति द्वारा पहल कर संस्कार-संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
प्रदेश पत्रिका पहचान का विमोचन भी इस मौके पर हुआ।साथ ही सिलीगुड़ी की सरिता मस्कारा द्वारा लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
पर्यावरण प्रमुख अनीता गोयनका को सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प प्रमुख घोषित किया गया। महिला सशक्तिकरण प्रमुख उर्मिल सरावगी, नेत्र अंगदान प्रमुख पूनम अग्रवाल एवं बाल विकास प्रमुख निधि पसारी को श्रेष्ठतम घोषित किया गया। कोलकाता शाखा को सम्मेलन रत्न से सम्मानित किया गया। अनुभवी शाखा में कोलकाता शाखा और बिधाननगर शाखा को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। युवा शाखा में उत्तर कोलकाता को सर्वश्रेष्ठ, बाल शाखा में मिड टाउन शाखा को सर्वश्रेष्ठ और नवीन शाखा में वीआईपी शाखा को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर अवार्ड दिया गया।अन्य शाखा को भी श्रेष्ठतम और श्रेष्ठ शाखा अवार्ड दिया गया।बैठक में 23 शाखा की 200 बहने शामिल हुई। रानीगंज शाखा की नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सतनालिका (2026 – 28)का स्वागत किया गया उन्हें दुपट्टा,मुकुट पहना कर बधाई दी गई। 2028 – 30 की प्रदेश अध्यक्ष के नाम में बाँधवान शाखा की सरिता अग्रवाल का नाम चुना गया।सम्मानित अतिथि में पश्चिम बंगाल मारवाड़ी सम्मेलन प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, समाज सेवी उद्योगपति सतीश अग्रवाल, समाजसेवी उद्योगपति पवन अग्रवाल, समाजसेवी ध्रुव ड्रोलिया , समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगीत से सभा का समापन किया गया।
0 Comments