खाचरौद को मिली 2.43 करोड़ की सौगात – स्विमिंग पूल का लोकार्पण और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

नगर पालिका परिषद खाचरौद द्वारा नगर विकास के क्रम में नागदा रोड पर दो महत्वपूर्ण कार्यों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


. मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ – लागत 94.53 लाख*C

M घोषणा अंतर्गत निर्मित स्विमिंग पूल का लोकार्पण – लागत 148.93 लाख*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक *डॉ. चौहान* रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष *गोविंद भरावा* ने की।ई

ईस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा ने कहा कि – "नगर पालिका परिषद खाचरौद का संकल्प है कि नगर में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का भी विस्तार हो। मुख्यमंत्री की घोषणा से बना यह स्विमिंग पूल नगर के इतिहास में पहला है, इससे हमारे बच्चों और युवाओं को खेल के क्षेत्र में नया मंच मिलेगा। वहीं 94.53 लाख की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन नागदा रोड क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। हमारा प्रयास है कि खाचरौद को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नगर बनाएं। इसके लिए विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान के मार्गदर्शन में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।"

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नगरीय निकायों में विकास की गंगा बह रही है।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अश्विन दिंडोरकर, नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षद राकेश राठौर, रजनी गौहर, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, संजय नंदेड़ा, बाबू नागर, राजेन्द्र सिंह पंड्या, मनोनीत पार्षद अर्जुन शर्मा, विनोद चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता श्रीमती कमलेश अनिल शर्मा, बंटी जायसवाल, सीएमओ रवि गुप्ता, सहायक यंत्री बी.एल. पाटीदार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
Kamalpatel95

Journeyman

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
Poll
Voting to make decisions or determine opinions