कोलकाता:
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष श्री संजय सिंगला ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, एमएसएमई, किसानों, युवाओं और नौकरीपेशा वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में आम आदमी को राहत, व्यापार को प्रोत्साहन, स्टार्ट-अप्स को समर्थन और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
श्री सिंगला ने कहा कि डिफेन्स सेक्टर, जो वर्तमान समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है, उसके लिए पिछले बजट की तुलना में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह बजट रोजगार सृजन, निवेश बढ़ाने और आर्थिक स्थिरता के लिए एक स्पष्ट और मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है।
श्री सिंगला ने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है और इससे पश्चिम बंगाल के उद्योग एवं व्यापार को नई गति मिलेगी।
अंत में उन्होंने केंद्र सरकार को इस जन-कल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट के लिए बधाई देते हुए जनता से अपील की कि वे फैलाए जा रहे भ्रम से बचें और बजट की वास्तविक भावना को समझें।
0 Comments