हावड़ा:
भारतीय जनता पार्टी, हावड़ा सदर जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बजट को आम आदमी, मध्यम वर्ग, व्यापारियों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भाजपा हावड़ा के अध्यक्ष श्री गौरांग भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष डॉ. सुजय पालित, उपाध्यक्ष श्री अभिलाष घोष तथा प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, बजट विश्लेषक व टैक्स कंसल्टेंट श्री प्रकाश किल्ला उपस्थित थे।
श्री प्रकाश किल्ला (पूर्व BJYM राज्य सचिव, ट्रेड सेल भाजपा राज्य समिति सदस्य, स्वच्छता अभियान राज्य समिति सदस्य, वर्तमान में हेल्थ सेल हावड़ा के कन्वेनर, बाली शक्ति केंद्र लीडर एवं भाजपा के बजट प्रवक्ता) ने बजट की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, एमएसएमई, किसानों, युवाओं और नौकरीपेशा वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाने वाला है।
उन्होंने कहा कि आयकर में राहत, व्यापार को प्रोत्साहन, स्टार्ट-अप समर्थन और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
भाजपा हावड़ा अध्यक्ष श्री गौरांग भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने वाला है।
डॉ. सुजय पालित ने कहा कि यह बजट रोजगार, निवेश और आर्थिक स्थिरता का मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है।
श्री अभिलाष घोष ने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है और बंगाल के उद्योग एवं व्यापार को नई गति देगा।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस के अंत में भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार को इस जन-कल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट के लिए बधाई दी तथा जनता से आग्रह किया कि वे विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से बचें और इस बजट की वास्तविक भावना को समझें।
इस अवसर पर राज्य ,केंद्र व जिला के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे
0 Comments