अष्टदल महोत्सव में सजी सुरों की महफिल

दरभंगा में अष्टदल महोत्सव के दूसरे दिन गजल संध्या का भव्य आयोजन हुआ। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे।


अष्टदल महोत्सव के दूसरे दिन रंगीन शाम

दरभंगा के हराही पोखर के किनारे स्थित बहुद्देशीय भवन में शनिवार को 'अष्टदल' महोत्सव के दूसरे दिन शाम-ए-गजल का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्यूजिक एंड ड्रामेस्टिक डिपार्टमेंट के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. वेदप्रकाश और गीत एवं नाटक प्रभाग के वरीय कलाकार मनीष खंडेलवाल थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान के साथ हुआ। तत्पश्चात फिल्म कलाकार एवं गजल गायक दिवाकर कुमार झा, गजल गायक गौरव राय, गजल गायिका सुश्री सिद्धिशक्ति एवं गजल गायक सुनील नारायण ने अपनी बेहतरीन गजल गायकी से महफिल जमा दी। इस दौरान हर्ष चौधरी ने तबला संगत कर अपनी कलाकारी का बेहतरीन नमूना प्रस्तुत किया। गजल की शानदार प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम के संयोजक और दि स्पॉटलाईट थिएटर के संचालक सागर सिंह ने बताया कि विश्व रंगमंच दिवस से हिंदी रंगमंच दिवस तक आठ दिनों के इस महोत्सव का आज दूसरा दिन था। रविवार को अपराह्न 04:00 बजे से कवि गोष्ठी एवं सायं 06:00 इच्छापूर्ति संस्था द्वारा दोनार स्थित कैम्पस में द्वंद्व नाटक का मंचन होना तय है। सागर सिंह ने बताया कि इस पूरे आयोजन में देशभर के ख्यातिप्राप्त एवं प्रतिष्ठित  विभिन्न विधा के कलाकार दरभंगा की धरती पर आयेंगे। महोत्सव के संचालन में अमन सिंह, शिवम् शांडिल्य, सत्यम् शब्दवर्धन, नेहा कुमारी, हर्षित कुमार , आर्यन, विशाल, किसुन, संध्या, नीलेश इत्यादि की भूमिका अहम रही। कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य, मीडियाकर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
Sitesh Choudhary
सच क्या है, वो, जो हम देखते, सुनते और समझते हैं या इन सबके पीछे छुपा हुआ कोई फितूर! हाँ, सही समझा आपने, पत्रकार हूँ।

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 9 =

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
Poll
Voting to make decisions or determine opinions