खाचरौद में पहली बार माता हिंगलाज एंड करुणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 2 अक्टूबर 2026 को मप्र के खाचरोद में 19वां राष्ट्रीय अधिवेशन एवं युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया , जहां पंजाब हरियाणा दिल्ली महाराष्ट्र उप्र, खाचरोद सहीत विभिन्न राज्यों से खत्री, सीख, सिंधी, तेलीय, भाटीया,मोदी, अरोड़ा पंजाबीयो का संगम खाचरोद की धरती पर हुआं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था संरक्षक बालयोगी विष्णु अरोड़ा , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मोदी के साथ मुख्य अतिथि में हरिनारायण अरोड़ा , संजय कश्यप नारे कपूर ने दिप प्रज्वलीत खत्री गान ओर गणेश वंदना के साथ हुई। सभी समाज के प्रतिनिधि, पदाधिकारी, युवा एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लीया। यह आयोजन प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय फकीरचंद कांग की स्मृति में सत्यं शिवम् परिसर में आयेजित किया गया , जिसमें सामाजिक एकता विभित्र क्षेत्रों मे खत्री समुदाय से दूसरे अन्य समुदाय में वैवाहिक रिश्तों को बढ़ावा देने के साथ संपूर्ण खत्री समाज के विभिन्न घटकों को एक सूत्र में जोड़ने के काम किया । समाज के युवाओं व महिलाओं के हितों से जुड़े विषयों परिवारों में बढ़ते वैभव प्रदर्शन के दुष्प्रभाव और उसके निवारण जैसे मुद्दे सामिल हुए । देश विदेश से आने वाले अतिथियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
फोटो –


0 Comments