अमनौर में सजा भव्य सौर मेला
सारण जिले के अमनौर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक विनय कुमार सिंह, विधायक छोटी कुमारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार मौजूद रहे। इस दौरान शून्य बिजली बिल पाने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मेले में बड़ी संख्या में आमजन, बैंक प्रतिनिधि और सौर विक्रेताओं ने भाग लिया। लोगों को छत पर सौर संयंत्र लगाने, आवेदन प्रक्रिया, बैंक ऋण और सरकारी अनुदान की जानकारी दी गई। योजना के तहत एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन किलोवाट से अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है।
0 Comments