सड़क सुरक्षा पर जिलाधिकारी का सख्त निर्देश
छपरा में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा सभी विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध सतत अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग को सड़क पर बाधक सभी अवरोध हटाने, नियमित निरीक्षण करने तथा राइट ऑफ वे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की पार्किंग और निर्माण गतिविधि रोकने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण की पहचान, हटाने और पुनः कब्जा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संयुक्त टीम के माध्यम से यातायात नियम उल्लंघन पर नियमित अभियान चलाने पर जोर दिया।
0 Comments