जनसुनवाई में 16 मामलों पर त्वरित निर्देश
समाहरणालय में आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई सह जन संवाद में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने 16 लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और सभी मामलों में तत्परता व पारदर्शिता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। दीदारगंज संग्रामपुर के पैक्स अध्यक्ष पोरस कुमार यादव ने अभिलेख व उपकरण उपलब्ध न होने की शिकायत की, जिस पर जिला सहकारिता पदाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं धीरेंद्र पासवान, अशोक पासवान और बबलू साद ने विद्युत विभाग से हटाए जाने के बाद समायोजन की मांग रखी। चंदनिया संग्रामपुर के सूरज कुमार रजक ने जमीन कब्जे की शिकायत की, जबकि हरपुर बांक के धर्मेंद्र पासवान ने कटे कनेक्शन के बावजूद बिजली बिल भेजे जाने की समस्या बताई। भूमि विवाद और परिमार्जन सहित अन्य मामलों पर भी सुनवाई हुई और सभी मामलों में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
0 Comments