दरभंगा में लाखों लाभार्थियों को पेंशन राशि मिली
दरभंगा, 10 जून 2026। मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा बुधवार को छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर दरभंगा जिले के 3 लाख 61 हजार 86 लाभार्थियों के खातों में 42 करोड़ 09 लाख 13 हजार 700 रुपये भेजे गए। इससे जिले के वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा एवं अन्य पात्र पेंशनधारियों को आर्थिक सहायता मिली। जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री के संबोधन और राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मौके पर जिलाधिकारी कौशल कुमार सहित जनसंपर्क विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग और दिव्यांगजन कोषांग के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
पत्रकार— सीतेश चौधरी
0 Comments