दरभंगा में खरीफ महाअभियान का शुभारंभ
दरभंगा, 10 जून 2026। कृषि विभाग दरभंगा के तत्वावधान में जिला स्तर पर शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उत्पादन को बेहतर व टिकाऊ बनाना है। कार्यक्रम में खेत बचाओ अभियान पर विशेष जोर दिया गया। कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति को लेकर किसानों को जागरूक किया। एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती, बीज उपचार और धान की सीधी बुआई जैसी तकनीकों को अपनाने की जानकारी दी गई। किसान रजिस्ट्री, आधुनिक कृषि यंत्र और कृषि योजनाओं की समीक्षा भी हुई। कार्यक्रम में अधिकारी, वैज्ञानिक, कृषि कर्मी और किसान शामिल हुए।
रिपोर्ट: सीतेश चौधरी
0 Comments