बाल श्रम प्रतियोगिता में अदिति बनीं विजेता
दरभंगा, 10 जून 2026। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित प्रमंडल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में दरभंगा जिले की छात्रा अदिति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय वर्तमान संदर्भ में बाल श्रम का मुद्दा रखा गया था। कुल छह प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। अदिति कुमारी ने 82.6 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनुराधा कुमारी दूसरे और रौशनी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। चयन समिति ने अदिति को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना है। वह 12 जून को पटना में आयोजित प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments